छपरा में पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर अपराधियों ने की ह”त्या

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव में मुबारकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया पति हरेन्द्र यादव को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. उनके घर से कुछ कदम की दूरी पर ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. गोली उनके पेट में लगी है. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें एकमा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,

जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई है. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *