9 अगस्त के रोजगार मेला सह नियोजन कैम्प में मैट्रिक पास को भी मिलेगी नौकरी ; जाने क्या होगी सैलरी ?

0 minutes, 7 seconds Read

CHHAPRA DESK – श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा 9 अगस्त को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय बाजार समिति, छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में नियोजक SKILLDESK PVT LTD के द्वारा सारण, छपरा हेतु रिक्तियों के विरूद्ध चयन किया जायेगा. बताया गया कि इस कैंप में DET, WILP TRAINEE के पद पर चयन किया जाएगा.

इस इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10th,12th, ITI, Diploma ME, EE, EC, ENTC, Automobile होनी चाहिये. उम्र सीमा 18 से 32 वर्ष एवं वेतन 14500 से 23000 रुपये निर्धारित है. जॉब लोकेशन अहमदाबाद, पुणे,औरंगाबाद, अनंतपुर होगा. इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे. नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो.

नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. वैसे नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *