छपरा में 50 करोड़ के जालसाज बैंककर्मी को पुलिस ने नाटकीयढंग से किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – 50 करोड़ रूपये के जालसाज बैंककर्मी को पुलिस ने नाटकीयढंग से गिरफ्तार कर लिया है. मामला सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र का बताया गया है. इस मामले में मशरक पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि मशरक में इन्डस बेयर इन्डस्ट्रटीज लिमिटेड कम्पनी के नाम पर हजारो लोगो ने एजेंट के मार्फत करीब पचास करोड़ रूपये की ठगी करने के मामले में मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.

तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत भागवतपुर गांव निवासी रामगति राय के पुत्र लालबाबू राय ने मशरक थाना कांड संख्या- 327/17 दि- 14नवम्बर 12 को धारा- 406/419/420/467/468/471/ 120(बी)34भादवि प्राथमिकी दर्ज करा इन्डस बेयर इन्डस्ट्रटीज लिमिटेड कम्पनी के सीएमडी अरूणेश सीता समेत चिटफंड बैंक के कुल 12 अधिकारियों को नामजद अभियुक्त बनाया था.

मशरक थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद के नेतृत्व में मशरक पुलिस ने सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर गांव के निवासी व चिटफंड बैंक के 50 करोड़ रूपये के जालसाज हारून रसीद पिता रउफ अंसारी को नाटकीयढंग से गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मिश्र ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापामारी अभियान चला लगी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *