निशुल्क आंख जांच शिविर में पहुंचे 1600 लोग ; 150 लोगों का होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – उषा श्रीप्रकाश मेमोरियल एजुकेशन एवं सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और क्लियर दृष्टि आई केयर के द्वारा निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया. आंख जांच शिविर में लगभग 1600 लोगों ने आंख जांच के साथ डॉक्टर से परामर्श प्राप्त किया. निशुल्क दवा और चश्मा भी दिया गया. डॉक्टर के परामर्श के बाद लगभग 150 लोगों का ऑपरेशन 22 अगस्त को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में होगा.

ट्रस्ट के अध्यक्ष राखी गुप्ता ने कहा कि चौथी बार फिर श्रीप्रकाश ऑर्नामेंट्स के प्रांगण में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. छपरा नगर निगम की जनता ने अपने आंखों का जांच कराया. निशुल्क जांच शिविर में अभी तक लगभग 250 लोगों का ऑपरेशन निशुल्क कराया गया था. पिछले कई वर्षों से ट्रस्ट के द्वारा जन सेवा के भाव से कार्य किया जा रहा है. पिछले 6 महीने से निशुल्क जन सेवा केंद्र के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है.

महासचिव वरुण प्रकाश राजा ने कहा कि लोगों की सेवा के लिए लगातार के सदस्य प्रयासरत हैं. हर वर्ग के लिए कैंप लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है. निशुल्क आंख जांच शिविर में डॉक्टरों के द्वारा आंख जांच के साथ-साथ दवा एवं चश्मा निशुल्क दिया जाएगा. लोगों की जरूरतों को देखते हुए आने वाले महीने में मेगा हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिन लोगों के घर में 60 वर्ष से उपर के बुजुर्ग है उनका पेंशन भी बनाया जा रहा है उसके साथ जिनका भी पेंशन रुक गया है उनका सत्यापन भी कराया जा रहा है. इस अवसर पर सत्यनारायण प्रसाद, गौरव कुमार, चन्दन सिंह, राजेश डाबर, सुमित चाँद गोटिया, दीपक कुमार, ट्विंकल सौरभ, सुधाकर प्रसाद,डॉ सुनील शर्मा, पिंकू कुमार, बिकास बाबा आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *