विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीट कर तोड़ दी हड्डी ; उपचार के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत भागवतपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से जख्मी किये गये एक व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत व्यक्ति जिले के भगवतपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामाधार सिंह का 55 वर्षीय पुत्र हरेंद्र सिंह बताया गया है, जिसकी मौत उपचार के दौरान हुई है. बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर गांव में विवाद हुआ था और उन्हें लाठी डंडे से जमकर पीट दिया गया था.

Add

जिसके कारण उनके रीढ़ की हड्डी और पैर की हड्डी टूट गई थी. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वाले शव लेकर छपरा पहुंचे, जहां सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं इस मामले में अब हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *