सड़क दुर्घटना में वृद्ध की तो माही नदी में डूबने से एक युवक की हुई मौत ;मचा कोहराम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हुई है. सड़क दुर्घटना में जहां एक वृद्ध की मौत हुई है. वहीं माही नदी में डूबने से एक युवक की मौत हुई है. घटना जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत केशवपुर गांव की है, जहां गांव स्थित माही नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार राम का 31 वर्षीय पुत्र बालाजी राम बताया गया है.

बताया जाता है कि स्थानीय माही नदी में डूबने के कारण उसकी मौत हुई है सूचना के बाद गुतकों की मदद से सबको बरामद किया गया जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं दिघवारा थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है. जबकि दूसरी घटना में जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत सेंगर टोला के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये,

Add

जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला निवासी स्वर्गीय कविलाल राय के 67 वर्षीय पुत्र गणेश राय के रूप में की गई. दुर्घटना बीती रात की बतलाई गई है. वहीं सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *