विषैले सर्प ने महिला को डसा ; जब तक पता चलता तब तक हो चुकी थी देर ; अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  vसारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक महिला की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत महिला तरैया थाना क्षेत्र के लौवा गांव निवासी दूधनाथ राय की 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह शौच के लिए जा रही थी, रास्ते में किसी विषैले सर्प ने उसे बस लिया लेकिन उसे इसका आभास नहीं हुआ और घर आने पर इस देर बाद उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई. जिसके बाद परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया. बता दें कि महिला के पति सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं. पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही वह आनन-फानन में वहां से छपरा के लिए निकल चुके हैं.

Add

वहीं, सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान इस संबंध में मृतका के घर वालों ने बताया कि वह शौच करने गई थी, जहां किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया लेकिन वह घर जाकर नहीं बतलाई. जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग आने लगा तब उसके द्वारा सांप काटने की बात का अंदेशा जताया गया. लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. जब तक परिवार वाले उसे उठाकर अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *