घरेलू विवाद में पत्नी की ह’त्या ; पति गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. मृत महिला जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी भूषण मांझी की 26 वर्षीय पत्नी मिन्ता देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह प्लंबर का काम करता था. उसकी पत्नी भोजन पका कर कमरे में कुछ काम कर रही थी.

उसी बीच पति ने धारदार हथियार से उसके सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. तब आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां पीएमसीएच पहुंचकर उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

जिसके बाद परिवार वाले शव को लेकर गांव पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. वहीं हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में मृत महिला के ससुर ने बताया कि बताया कि उसके पुत्र के द्वारा ही उसकी बहू की हत्या धारदार हथियार से मार कर की गई है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *