गोपालगंज जिले के सभी छ: विधानसभा क्षेत्रों में 5:00 बजे तक 64.96 प्रतिशत मतदान

0 minutes, 2 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गोपालगंज जिले के सभी छ: विधानसभा क्षेत्रों में आज जारी मतदान को लेकर प्रशासन एवं निर्वाचन आयोग द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है. विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की सक्रिय उपस्थिति देखी गई है. मतदान प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर की गई. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, व्हीलचेयर सुविधा, तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई.

Add

सायं 05:00 बजे तक प्राप्त मतदाता प्रतिशत (Voter Turnout Report – VTR) निम्नानुसार है

विधानसभा क्षेत्र सं० 99 – बैकुण्ठपुर : 67.98%

विधानसभा क्षेत्र सं० 100 – बरौली : 66.46%

विधानसभा क्षेत्र सं० 101 – गोपालगंज : 63.38%

विधानसभा क्षेत्र सं० 102 – कुचायकोट : 65.53%

विधानसभा क्षेत्र सं० 103 – भोरे : 61.05%

विधानसभा क्षेत्र सं० 104 – हथुआ : 65.80%

कुल औसत मतदान प्रतिशत (Overall VTR): 64.96%

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *