वंदे भारत ट्रेन पहुंची गया तो सहकारिता मंत्री और सांसद ने किया स्वागत

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश को कई वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी गई है. इसी के सिलसिले में रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को आज पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रांची से खुलने के बाद बिहार के गया जंक्शन पर वंदे-भारत ट्रेन पहुंची है, जहां बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, गया सांसद विजय मांझी के द्वारा ट्रेन का स्वागत किया गया. उसी कार्यक्रम के तहत रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन की भी सौगात दी गई है.

इससे आने वाले दिनों में यात्रियों को कम समय में अपने गतव्य की ओर जाने में सहूलियत होगी. उस मौके पर गया जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटु, डा मनीष पंकज मिश्रा, शंभु केशरी, संतोष ठाकुर, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता, संतोष सिह, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र, गया महानगर अध्यक्ष राजू वर्णवाल, अमित लोहानी एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *