भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट में आधा दर्जन महिला-पुरुष जख्मी, भर्ती

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौना पकड़ी मोहल्ला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच आज जमकर मारपीट हो गई. घटना में एक पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी में स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़का दुअरा निवासी विनोद कुमार, उनकी पत्नी रूबी देवी, विनय कुमार, दीपक कुमार, प्रीतम कुमार रौनक कुमार शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वही इलाज के क्रम में घायलों ने बताया कि मोहल्ले की एक जमीन को कुछ असामाजिक तत्व गलत धंधे के लिए जबरन घेरने की कोशिश कर रहे थे.

इसका विरोध करने पर आरोपितों ने बाहरी लोगों को बुलाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वही घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि कि जमीन विवाद को लेकर झड़प हुई है आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *