वाहन चेकिंग के क्रम में अवैध हथियार बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

SIWAN DESK –   सिवान पुलिस ने नगर थाना अंतर्गत चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक सवार दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. बता दें कि सिवान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिलान्तर्गत विभिन्न जगहों पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. उसी क्रम में वाहन चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति के पास से 02 देसी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस,

02 मैगजीन एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में सिवान जिला के हुसैनगंज निवासी आकीब अबरान एवं जाकिर अहमद बताये गये हैं. इस संबंध में नगर थाना कांड अंतर्गत धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने देशी पिस्टल-02, जिंदा कारतूस-02, मैगजीन-02 एवं एक बाइक बरामद किया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *