प्रसव पीड़िता की प्रसव के दौरान मौ’त के बाद नर्सिंग होम में जमकर हं’गामा व तोड़’फोड़

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज शहर के घोष मोड़ के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसव पीड़िता की मौत हो गई. जिसके बाद उसके परिजनों ने उक्त नर्सिंग होम के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हो-हंगामा के बाद नर्सिंग होम में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. उस दौरान नर्सिंग होम के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी भाग खड़े हुए और इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी.

 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हो-हंगामा को शांत कराया. मृत प्रसव पीड़िता जिले के माझा घर थाना क्षेत्र के जगन्नाथ गांव निवासी हैदर अली की पत्नी गुड्डी खातून बताई गई है. बताया जाता है कि गुड्डी की शादी अक्टूबर 2021 में हैदर अली से हुई थी. प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे, जहां उसका ऑपरेशन किया गया. महिला ने एक बच्चे ने जन्म दिया, लेकिन उसकी स्थिति खराब होती चली गई.


परिजन डॉक्टर से बार बार कह रहे थे कि उसे कहीं और भेज दिया जाए लेकिन डॉक्टर ने सब ठीक हो जाने की बात कहकर उसे नहीं भेजा. परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने खून की मांग की जिसके बाद खून दिया गया. बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ. कहीं और भेजने से मना करते रहे और उसकी मौत हो गई. परिवार वालों ने कहा कि घटना के बाद डॉक्टर क्लिनिक छोड़ कर फरार हो गए.

वहीं महिला की मौत होने के बाद परिजन क्लीनिक में तोड़ फोड़ करने लगे. सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिक की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *