उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त ने टीम बनाकर किया 19 शराब भट्ठियों को ध्वस्त ; बर्बाद किया गया 65 हजार किलोग्राम जावा-महुआ

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त केशव कुमार झा ने उत्पाद विभाग की टीम बनाकर शराब तस्करों एवं कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग की टीम ने सोनपुर थाना अंतर्गत राहीमपुर दियारा तथा पहलेजा ओपी अंतर्गत सैदपुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 65 हजार kg जावा-पास तथा 535 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया. वहीं लगभग एक दो दर्जन भट्ठी, 140 तिरपाल एवं 112 ड्रम तोड़ा/ काटा गया है.

टीम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के कारण शराब धंधेबाजों में जहां हड़कंप मचा हुआ है. वही प्रतिदिन दर्जनों शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया जा रहा है. जहां से मात्रा में जावा, पास व महुआ बर्बाद किया जा रहा है. बता दें कि करीब 10 रोज पहले भी उत्पाद विभाग की टीम द्वारा इन क्षेत्रों में अभियान चला कर 75000 लीटर पास विनष्ट एवं 120 लीटर देशी शराब जब्त कर 02 शराब कारोबारियों को गिरफ़्तार किया गया था.

वहीं छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ड्रोन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रहा है. जिसके कारण प्रतिदिन दर्जनों शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया जा रहा है. छापामारी टीम में उत्पाद निरीक्षक रजनीश पटेल के साथ मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक हेमा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, कामता प्रसाद सिंह, मोहम्मद सोहराब आलम एवं उत्पाद विभाग की सिपाही व गृह रक्षक शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *