फिर अ’नियंत्रित बोलेरो ने कई लोगों को मारी ट’क्कर ; एक मौ’त कई घायल ; श’व की नहीं हुई पहचान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा में रात होते-होते पुन: एक अनियंत्रित बोलेरो ने कई राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत, जहां स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हो गई. वही दो लोगों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया हैं. जिनकी स्थिति नाजुक बतलाई जा रही है. समाचार प्रेषण तक मृत व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. वहीं गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति की पहचान की गई.

घायलों में एक आइसक्रीम विक्रेता है, जो कि बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी स्वर्गीय हासिम मियां का 65 वर्षीय पुत्र सलाउद्दीन बताया गया है. वह साइकिल से घूम-घूम कर गांव में बर्फ बेचने का काम करता है. वहीं घायल दूसरा युवक सिवान जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत अयमा गांव निवासी बबई प्रसाद का पुत्र गुड्डू कुमार बताया गया है,

जो कि अपनी बहन का तिलक लेकर सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा गांव आ रहा था. इस बीच तेज गति से आ रहे बोलेरो में उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उन सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छपरा किया गया, जहां अज्ञात युवक की मौत हुई है. वही दो युवकों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *