उत्पाद विभाग के आयुक्त ने दिलिया रहीमपुर में छा’पेमारी कर दर्जनभर श’राब भट्ठियों को तोड़वाया ; बर्बाद किया गया हजारों लीटर जा’वा-म’हुआ व श’राब

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां जिला प्रशासन कार्रवाई में जुटा हुआ है. वही उत्पाद विभाग के द्वारा भी शहर के दियारा क्षेत्र में लगातार छापामारी करते हुए भारी मात्रा में शराब और जावा-महुआ को तहस-नहस किया जा रहा है. आज लगातार दूसरे दिन भी उत्पाद विभाग के उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त तथा जिला उत्पादन अधीक्षक रजनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलिया रहीमपुर के दियारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया.

उस दौरान करीब आठ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर 35000 किलोग्राम जावा-महुआ बर्बाद किया गया. वहीं सैकड़ो लीटर शराब को भी बर्बाद किया गया. छापामारी टीम में उत्पाद विभाग से सहायक और निरीक्षक मोनी कुमारी, लवली कुमारी, बैजू कुमार एवं पप्पू कुमार शामिल है. छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ड्रोन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रहा है. जिसके कारण प्रतिदिन दर्जनों शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *