किशोरी के साथ मनचले युवकों ने किया गैंगरेप ; दो की हुई गिरफ्तारी तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना कारित की गई है. इस घटना के प्रकाश में आते ही मांझी थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. गिरफ्तार दोनों युवक मांझी थाना क्षेत्र के जैतिया गांव निवासी सत्यनारायण मांझी उर्फ बबुआ एवं दिनेश कुमार बताये जा रहे हैं. इस घटना की पुष्टि करते हुए मांझी थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीती देर संध्या गैंगरेप की प्राथमिकी के बाद मामला संज्ञान में आया. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई में सत्यनारायण मांझी उर्फ बबुआ को गिरफ्तार किया गया था. आज पीड़ित किशोरी एवं एक आरोपी बबुआ को मेडिकल टेस्ट के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है. वही देर रात तक दूसरे आरोपी दिनेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बीते 8 फरवरी को हुई थी घटना

इस घटना के संबंध में पीड़ित किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीते 8 फरवरी को बहला-पुसला कर तीन युवक उसके साथ जोर जबरदस्ती किए थे. जिसके बाद इस घटना की जानकारी देने पर सभी को जान से मारने की धमकी दी गई थी. डर के कारण किशोरी भी इस बात को घर पर नहीं बतला रही थी. लेकिन जैसे इस घटना की जानकारी हुई किशोरी के बयान पर तीन मनचले युवकों के खिलाफ उनके द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *