अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन व्यक्ति की मौत ; परिवार में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला समेत तीन व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला स्थानीय हरपुर गांव निवासी बिनोद महतो की 45ज्ञवर्षीय पत्नी कांति देवी बताई गई है. उनकी मौत बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार महिला घर में खाना बना रही थी और उसके बगल में पंखा लगा हुआ था, जिसको वह नजदीक खींचने का प्रयास कर रही थी तभी पंखा उसके ऊपर गिर गया. जिसमे बिजली प्रवाहित होने के कारण उसके चपेट मे वह आ गई और मौके पर मौत हो गई. उस महिला को दो पुत्र और तीन पुत्री है.

Add

जिससे एक पुत्री की वह शादी कर चुकी है. उसका पति घर पर रहकर मजदूरी कर परिवार का खर्च चलता है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. वहीं, दूसरी घटना में जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत जैतपुर तिवारी टोला में बिजली के संपर्क में आकर झुलसने से एक युवक की मौत हुई है. हालांकि इस मामले में पुलिस के द्वारा स्पष्ट मंतव्य नहीं दिया गया है. मृत युवक दाउदपुर थाना अंतर्गत जैतपुर तिवारी टोला निवासी कासिम अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र अहमद अंसारी बताया गया है. सूचना पर पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

जबकि तीसरी घटना में छपरा कचहरी-खैरा रेलखंड के मध्य ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है. बताया जाता है कि मृतक के शरीर पर लाल गोल गला टीशर्ट तथा भूरा रंग का हाफ पैंट था. शव की पहचान नहीं होने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा है. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान की प्रक्रिया को लेकर प्रयास किया जा रहा था.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *