आम के बगीचे में हुआ वज्रपात ; एक व्यक्ति की मौत, दो व्यक्ति घायल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कराह वृति टोला गांव स्थित बागीचा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दो लोग आंशिक रूप से झुलसे हैं, जिनका उपचार चल रहा है. मृतक बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह वृति टोला निवासी स्वर्गीय गेंदू महतो का 45 वर्षीय पुत्र 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार महतो जमादार महतो बताए जाते है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन लोग बागीचे में आम के पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी अचानक  ठनका गिरा. जिसके चपेट में आने से जितेंद्र अचेत हो गए.

जिसके बाद आनन-फानन में बेहोशी की हालत में उन्हें रेफरल  अस्पताल बनियापुर लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी पुत्र सहित परिजनों में चीख-पुकार मच गया. जितेंद्र अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था, जो मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. इधर मामले की सूचना पर अंचलाधिकारी रेफरल अस्पताल पहुंच घटना की बाबत परिजनों से जानकारी प्राप्त की.

वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वही अंचलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए परिजनों को प्रवधान के मुताबिक मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *