ट्रेन में चा’कू घों’पकर यात्री का मोबाइल लू’टने वाले शातिर को चा’कू और चो’री की मोबाइल के साथ रेल पुलिस ने किया गि’रफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जंक्शन और छपरा ग्रामीण के मध्य ट्रेन में यात्री को चाकू घोंप मोबाइल लूटने वाले शातिर को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत मौना हुस्से 44 नंबर ढाला निवासी ओमकार कुमार उर्फ छोटे बताया गया है. बता दें कि छपरा-सोनपुर रेलखंड पर गाड़ी संख्या 15552 दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस में छपरा कचहरी और छपरा ग्रामीण के मध्य जनरल टिकट लेकर अपनी नतिनी के साथ यात्रा कर रहे छपरा सदर प्रखंड के करिंगा गांव निवासी रेलयात्री प्रोफेसर हरेराम सिंह को कोच संख्या GS-4 में यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल छीनने के प्रयास में विरोध करने पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया था.

यात्री द्वारा दिए गए बयान/एफआईआर के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस सोनपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर घटनास्थल छपरा कचहरी होने के कारण मामले को स्थानांतरण किया गया. जिसके आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस छपरा कचहरी द्वारा अपराध संख्या 261/23 दर्ज किया गया था. उक्त मामले में मुखबीरी सूचना के आधार पर ओमकार कुमार उर्फ छोटे को उसके निवास स्थान से 03 अदद चोरी किए गए मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 01 चाकू के साथ अभिरक्षा में लिया गया है.

जिसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से भी की गई है. छापेमारी में प्रभारी निरीक्षक/रेसुबल पोस्ट छपरा मुकेश कुमार सिंह, सउनि विजय रंजन मिश्र, कान्स विजय प्रताप सिंह, कान्स विनोद कुमार, कान्स अमित कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक/सीआईबी छपरा संजय कुमार राय तथा थाना प्रभारी/रारेपु छपरा राकेश रौशन, सउनि सुनील दास साथ स्टाफ शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *