राजस्थान से बांग्लादेश जा रहे ट्रक से 650 जिंदा कछुआ बरामद ; त’स्कर गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK- गया जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार के रास्ते राजस्थान से बांग्लादेश जा रहे ट्रक से तस्करी के लिए ले जा रहे 650 जिन्दा कछुआ को बरामद किया है. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर गया के बाराचट्टी थाना पुलिस जीटी रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी राजस्थान से बांग्लादेश जा रहे ट्रक की तलाशी के दौरान जीन्स कपड़े में छिपा कर ले जा रहे 25 बोरे में 650 कछुआ को बरामद किया गया. पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है.

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह जीन्स का कपड़ा लेकर राजस्थान से बांग्लादेश जा रहा था और रस्ते में इटावा के पास उसने यह कछुआ को ट्रक में लोड किया है तथा यह सभी कछुआ को इटावा में डिलीवरी देना था. वही इस संबंध में शेरघाटी डीएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि आज गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिहार से झारखंड जा रहे एक ट्रक में कछुआ भरा हुआ है, तो बाराचट्टी थाना को सूचित किया गया.

बाराचट्टी थाना के समीप वाहन चेकिंग किया जा रहा था, तभी एक ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली गई तो तलासी के दौरान 25 बोरे में 650 जिन्दा कछुआ को बरामद किया गया. इस मामले में ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया गया है. वही पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि जीन्स के कपड़े लेकर राजस्थान से चले थे. जीन्स के कपड़े को बांग्लादेश में देना था.

मगर रास्ते मे इटावा के समीप तस्करी के 650 कछुआ ट्रक में लोड कर लिया और यह सभी कछुआ को वर्धमान में डिलीवरी देने वाले थे. इसके पहले भी हमलोग तस्करी के कछुआ लेकर वर्धमान जा चुके हैं. वही कछुआ बरामद मामले में गया वन विभाग के द्वारा प्रथमिकी दर्ज कराई जा रही है. सभी कछुआ को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है और कानूनी करवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *