मेहंदी के रंग फीके होने से पहले नवविवाहिता की ससुराल वालों ने कर दी हत्या

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर गांव में एक नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी के रंग अभी फीके भी नहीं हुए थे कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी. इस संबंध में मृतका के मायके वालों के द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी के लिए इसुआपुर थाने में आवेदन दिया गया है. मृत नवविवाहिता स्थानीय थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी पुष्पा कुमारी बताई गई है. थाना को दिए गए आवेदन में मृतका के पिता के द्वारा बताया है कि उनकी पुत्री पुष्पा कुमारी की शादी पिछले 25 अप्रैल को अगौथर सुंदर गांव निवासी विद्या राय के पुत्र विकास कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी.

Add

शादी के बाद से ही पति, ससुर तथा सास कमला देवी द्वारा पुष्पा को प्रताड़ित किया जाता था तथा मारपीट की जाती थी. एक सुनियोजित साजिश के तहत उनकी पुत्री की हत्या किए जाने की बात भी बताई गई है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तो पुलिस ने शव को पंखे से लटका हुआ मिला. हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस हत्या एवं आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है. वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मढौरा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना से एफ एस एल टीम की टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *