थाने से चोरी हुई शराब वाली लग्जरी कार ; ताकते रह गए मॉडल पुलिस स्टेशन के जवान

0 minutes, 0 seconds Read

MUZAFFARPUR DESK –  मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना परिसर से जब्त की गई एक लग्जरी होंडा सिटी कार चोरी हो गई है. यह वही कार है, जिसे 11 जून की रात पुलिस ने 54 लीटर अवैध शराब के साथ जब्त किया था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, शराब को मालखाना में जमा कर दिया गया था, जबकि जब्त की गई कार थाना परिसर में खड़ी की गई थी. लेकिन उसी परिसर से कार का रहस्यमय ढंग से गायब हो जाना, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. घटना के बाद एसएसपी सुशील कुमार ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं, पुलिस की विशेष टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की तलाश में जुट गई है.

Add

थाने और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर कार को चोरी कैसे और कौन ले गया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कार और उससे जुड़े आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा. इस घटना ने मुजफ्फरपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है. सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर चोर कैसे थाना परिसर में घुसे और कार को वहां से लेकर चलते बने. कार चोरी की ये घटना पुलिस की कार्यशैली और लापरवाही को बयान कर रही है. वहीं दूसरी ओर दोषी पुलिस वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *