पंचायत में पीएम आवास योजना का जीरो टैग करने गए आवास सहायक को असमाजिक तत्वों ने पीटा ; चार लोगों को किया नामजद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर पंचायत में नव निमित आवास का ग्रामीण आवास सहायक जीरो टैग कर रहे कर्मी को कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी डांटे से हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गए. ग्रामीणों ने मारपीट कर रहे उच्चको को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में शेखपुरा पंचायत के आवास सहायक परवीन कुमार ने चार लोगों के विरुद्ध थाना में नामजद लिखित शिकायत किया है.

इनका आरोप है कि पर्यवेक्षक भोला भगत द्वारा उनको पकड़ी डीह गांव जीरो टैग करने के लिए बुलाया गया था जहां वह गांव में पहुंचकर पीएम आवास योजना के लाभुक चांदनी देवी और पुष्पा देवी के घर का जिओ टैग करने लगे. उसी दौरान चार उच्चके रॉड व गुप्ती हथियार से लैस होकर आए तथा जनलेवा हमला कर दिया. जिससे घायल हो गये।मारपीट होते देख स्थानीय ग्रामीण दौड़ बीच बचाव किया. मारपीट कर रहे हमलावर को ग्रामीणों ने धर दबोचा तथा बीडीओ व थाना को सूचित किया.

सूचना मिलते ही बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप व थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले का संज्ञान लिया.  चारो हमलावरों को पुलिस ने हिरासत मे लेकर थाना लाया. इस मामले में  भेल्दी थाना के यादव पुर गांव के बिट्टू सिंह, पकड़ी महमद के राजेश कुमार सिंह, भेल्दी चांद पूरा के पप्पू कुमार राय, पकड़ी डीह के नीरज कुमार को नामजद अभ्युक्त बनाया गया है.पुलिस चार अभ्युक्तो को हिरासत में लेकर पूछ ताछ में लगी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *