टेंपो चलाने की आड़ में यह गिरोह करता था लूटपाट, चोरी व छिनतई ; टेंपो व चोरी का सामान के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला पुलिस में टेंपो गिरोह का खुलासा करते हुए टेंपो सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जलालपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि 01 टेंपो सवार 03 व्यक्ति के द्वारा 01 महिला का बैग में रखे ज्वेलरी चोरी कर बसडीला के तरफ से जलालपुर के तरफ भागे हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जलालपुर थाना मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया.

वाहन चेकिंग के क्रम में उक्त टेम्पो सवार तीनो अभियुक्तों को चोरी की गयी सामान के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इनके और इनके कुछ साथियों के द्वारा टेम्पो चलाने की आड़ में अकेले सवारी को देखकर उनके ज्वेलरी, मोबाइल, पैसे इत्यादि महंगे सामानों को लूट लेने की घटना कारित किया जाता है. इस सन्दर्भ में जलालपुर थाना कांड संख्या-259/24 दर्ज कर कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्तों में सिवान जिला के एमएच नगर थाना अंतर्गत मलाई डीह हसनपुरा गांव निवासी चन्दन बासफोड़, दुरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरौंधा गांव निवासी ऋषि कुमार मांझी एवं रोहित साह शामिल हैं. गिरफ्तार बदमाशों के पास से टेम्पू- 01, मोबाइल- 03, चाकू-01, चांदी का पायल – 02 एवं सिल्वर कलर का बिछिया-04 बरामद किया गया है. छापामारी दल में पु०अ०नि० राहुल कुमार थानाध्यक्ष जलालपुर थाना, स०अ०नि०डब्लू पासवान जलालपुर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *