टेंपो चालक की होनी थी शादी उठ गई अ’र्थी जब अ’पराधियों ने मारी गो’ली ; मा’तम में बदला खुशी का माहौल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन बेखौफ अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला वैशाली का है. जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक टेम्पू चालक बताया जा रहा है. वहीं युवक की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. पूरा घटना राघोपुर का बताया जा रहा है. जहां अपराधियों ने टेम्पू चालक को गोली मारकर हत्या कर दी है. वहीं घटना के बाद अपराधियों ने शव को राघोपुर थाना के मिर्जापुर ढाब में फेंक दिया था.

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान जहांगिरपुर निवासी अमोद कुमार के रुप में हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक का पंद्रह दिन बाद शादी होने वाली थी. मृतक के घर में खुशी का माहौल था, वहीं खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है. शादी के पंद्रह दिन पहले ही दुल्हे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *