72वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर हैंडबॉल प्रतियोगिता के रेफरी बने सारण के रितेश

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के मशरक चैनपुर निवासी विजय सिंह के पुत्र रितेश कुमार सिंह ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर प्रतियोगिता के लिए बिहार से इकलौते तकनीकी पदाधिकारी के रूप में नामित किए गए है. हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी और फेडरेशन रेफरी रितेश हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नागपुर में आयोजित 72वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता के रेफरी के रूप में आमंत्रित किए गए है. केन्द्रीय विद्यालय मशरक में खेल प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत रितेश कुमार सिंह 26 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता के लिए नागपुर रवाना हुए.

बिहार से इस महत्त्वपूर्ण प्रतियोगिता के संचालन के लिए रितेश के चयन पर केंद्रीय विद्यालय मशरक की प्राचार्या रंजना झा, विधायक केदारनाथ सिंह, बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय, अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, वरीय संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह, सारण हैंडबॉल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, चेयरमैन डा हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मुखिया अजीत सिंह, राकेश कुमार सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *