तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर को रौंदा ; 112 डायल ने पहुंचाया अस्पताल लेकिन रास्ते में ही हो गई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर डोरीगंज थाना अंतर्गत तेज रफ्तार वाहन ने एक मजदूर को रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत मजदूर की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगह मदनपट्टी गांव निवासी स्वर्गीय सरयू साह के 35 वर्षीय पुत्र भुअर साह के रूप में की गई. हालांकि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते अस्पताल पहुंचे,

Add

जहां मृतक के परिवार वालों ने बताया कि भुअर मजदूरी करता था और मजदूरी कर वापस लौट रहा था. देर शाम तेज गति से जा रही किसी चार पहिया वाहन से अपनी चपेट में लिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.. लेकिन, रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *