शादी समारोह में शामिल होने गए युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला ; स्थिति गंभीर

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिसके बाद जख्मी हालत में उस युवक को परिवार वालों के द्वारा गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. चाकूबाजी में गंभीर रूप से जख्मी युवक गड़खा थाना क्षेत्र के हकमा गांव निवासी वीरेंद्र राय का 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार राय बताया गया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी युवक ने बताया कि वह शादी समारोह में न्यौता करने के लिए पड़ोस के गांव में गया था.

जहां स्थानीय तीन युवक उसके साथ मारपीट शुरू कर दिये और उसके द्वारा शोर मचाये जाने पर एक युवक ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. उसके चीखने-चिल्लाने और सूचना के बाद उसके घर वाले उसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल ज़ख्मी युवक का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *