तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत के बाद मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –   छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार के समीप अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से युवक की मौत हो गई. मृत युवक जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा निवासी 31 वर्षीय मणिकांत सिंह बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि मणिकांत छपरा से अपने घर रायपुरा लौट रहा था, तभी गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी के समीप गड़खा की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ठोकर मारने के बाद वाहन चालक अपने ट्रक को लेकर फरार हो गया.

वहीं रात्रि गश्ती करने निकली गड़खा पुलिस ने घायल पड़े युवक को सड़क पर देखा और इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.‌जिसके बाद बाइक नंबर से उनका एड्रेस निकाल कर भेल्दी पुलिस को सूचित की गई. भेल्दी पुलिस द्वारा रायपुरा स्थित घर पर परिजनों को सूचना दी. जिसके बाद आसपास के ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों सौंप दिया.

घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिली सभी उसके घर पहुंच गए परिजनों का रो-रो कर हाल है. मणिकांत का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही घर पहुंचा, पिता रिटायर्ड सैनिक प्रमोद कुमार सिंह, मां चिंता देवी, बड़े भाई रविकांत सिंह पत्नी जूली देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *