तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को मारी टक्कर ; अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   तेज रफ्तार के कहर ने एक वृद्ध की जिंदगी निगल ली. घटना जिले के एकमा थाना अंतर्गत एकारी गांव के समीप की है, जहां एक वृद्ध को तेज रफ्तार से जा रहे बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक की पहचान जिले के एकमा थाना अंतर्गत एकारी गांव निवासी स्वर्गीय हरिनारायण यादव के 61 वर्षीय पुत्र राम गया सिंह यादव के रूप में की गई.

Add

घटना के संबंध में बताया जा रहा ह कि बीती देर संध्या वह पैदल घर लौट रहे थे उसी बीच तेज गति से जा रहे बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में मौत हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला. जिसे स्थानीय लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद आज शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *