मतदान केंद्रों की भेद्यता मानचित्रण के साथ-साथ मतदान तिथि तक उनके समस्त कर्तव्यों के बारे में बिंदुवार दी गई जानकारी ; मढ़ौरा विस तथा तरैया विस क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी अमन समीर ने आज आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर मढ़ौरा विधानसभा तथा तरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्ति किए गए सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ नगर पंचायत, मढ़ौरा के सभागार में बैठक किया. मढ़ौरा एवं तरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त किए गए सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी से एक-एक कर सम्बद्ध मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई.

सभी पदाधिकारियों को अभी से लेकर चुनाव समाप्ति तक उनके कर्तव्यों एवं दायित्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. उन्हें संबद्ध मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ सामाजिक स्थिति के संबंध में भी विस्तृत आसूचना संकलन सुनिश्चित करने को कहा गया. जमीनी वस्तुस्थिति के आधार पर वल्नरेबल (भेद्य) व्यक्ति, समूह, टोले की पहचान करने के साथ साथ भेद्यता के कारक तत्वों की भी पहचान सुनिश्चित करने को कहा गया. भेद्यता का मानचित्रण कैसे करें, इस संबंध में स्पष्ट एवं विस्तृत जानकारी दी गई.

 

सभी सेक्टर पदाधिकारियों को संबद्ध मतदान केंद्रों का लगातार भ्रमण कर सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करते रहने को कहा गया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा, उप समाहर्ता, भूमि सुधार, मढ़ौरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *