तस्करी के लिए ले जा रहे तेरह मवेशियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में जिगना बाईपास के पास वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से पुलिस ने तस्करी के लिए लेकर जा रहे 13 मवेशियों को बरामद किया है. जिसके बाद ट्रक को जब्त करते हुए दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी है. गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला के सिधौली थाना क्षेत्र के सिधौली गांव निवासी बैजनाथ गुप्ता का पुत्र विमलेश कुमार और मछरी हाटा थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी स्व श्रीराम का पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव बताये गये है.

घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना बाइपास चौराहा के पास थाना की टीम और QRT-B टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 मवेशियों को बरामद किया. बरामद मवेशियों के साथ दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पशु तस्करों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि पशुओं को लेकर उत्तर प्रदेश से सीवान जा रहे थे. फिलहाल पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर उनसे पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *