टूट कर गिरा बिजली का तार … जीवनलीला हो गई समाप्त ; दो भाईयों में था छोटा

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढौरा थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव में टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी मदन प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार प्रसाद के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह खेत की तरफ जा रहा था, जहां टूट कर गिरे धारा प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आ गया. जिसके कारण वह अचेत हो गया. यह देखकर ग्रामीणों के द्वारा उसे मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया,

जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां, सदर अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही बूढ़े पिता और घर परिवार में कोहराम मच गया. इस घटना के संबंध में गांव वालों को बताया कि टूट कर गिरे विद्युत तार में उसका पैर सट गया, जिसके कारण उसे करंट का तेज झटका लगा और अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हुई है.

दो भाइयों में छोटा था सूरज

सूरज दो भाइयों में छोटा था. उसकी शादी नहीं हुई थी. उसके बड़े भाई बाहर रहते हैं जबकि पिता घर पर खेती किसानी करते हैं और सूरज उनका हाथ बताया करता था. उसकी मौत के बाद पूरे घर में मातम पसरा हुआ है. वहीं सूचना के बाद ग्रामीणों में भी शोक की लहर है. फिलहाल सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *