तलब ऐसी कि एक खिली खैनी के लिए हत्या ; घर में घुस मार दी गोली

 

SAMASTIPUR DESK –  बिहार के समस्तीपुर में खैनी खाने के लिए दुकानदार की हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा गांव की है. मृतक की पहचान बैजनाथ मिश्र के रूप में हुई है. बैजनाथ मिश्र गांव में अपनी खैनी की दुकान चलाते थे. दुकान बंद करने के दौरान एक युवक जो उनका पड़ोसी है वो उनके घर उनसे खैनी मांगने के लिए आया था.

दुकान खोलकर खैनी देने से मना किया तो युवक गुस्सा होकर वहां से चला गया. मृतक के पुत्र हेमंत मिश्र ने बताया कि रात 11 बजे पड़ोसी लाल झा, शिवम महतो और राजगीर पासवान घर पर आए. दुकान खोलने के लिए कहा, मैंने जब मना कर दिया तो कहासुनी हो गई. वे तीनों चले गए. करीब 10-15 मिनट बाद तीनों वापस लौटे और मारपीट शुरू कर दी और वारदात को अंजाम दिया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की रात बैजनाथ मिश्र खाना खाकर अपने घर में सोए हुए थे. इसी बीच मध्य रात्रि में अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुन घर के अंदर से परिजन बाहर आये. बैजनाथ मिश्र को खून से लथपथ देख आसपास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना दलसिंहसराय थाने की पुलिस को दी गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *