रोको-टोको अभियान के दौरान पुलिस ने 6 अपराधियों को एक पिस्टल एवं चार गोली के साथ किया गिरफ्तार

PATNA DESK –  पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग जगह से 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. दीघा क्षेत्र डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि दीघा थाना की पुलिस रोको-टोको अभियान चला रही थी उसी दौरान रामजीचक के पास दो लड़के संदिग्ध हालत में दिखे. पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ की तो जांच के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुआ. वहीं दो मोबाइल भी जब्त किया गया. जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार बदमाशों में विपिन कुमार बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ थाना दानापुर और अमरजीत चौधरी उर्फ बकला, दीघा का रहने वाला है. इन दोनों के ऊपर दीघा थाने में पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

प्रतिबंधित जगह पर निर्माण के आरोप में भी गिरफ्तारी

दीघा पुलिस ने राजीव नगर के प्रतिबंधित जगह पर निर्माण करने के आरोप में अशोक कुमार उर्फ बच्चा राय को गिरफ्तार किया है. अशोक कुमार दीघा थाना क्षेत्र के यदुवंशी नगर में रहता है. पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित 9 मामलों में अभियुक्त करण कुमार उर्फ मेंटर को पकड़ा है. मेंटर रेलवे कॉलोनी में रहता है. वहीं, राजन साह और अंचित कुमार उर्फ तनु को भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. दोनों दीघा घाट चौहटा के रहने वाले है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *