स्वदेशी जागरण मंच, उत्तर बिहार प्रांत का दो दिवसीय विचार वर्ग संपन्न

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  स्वदेशी जागरण मंच, उत्तर बिहार प्रांत का दो दिवसीय विचार वर्ग का आयोजन १४-१५ जून को छपरा के विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुआ. आज दूसरे दिन वर्ग का समापन किया गया. दो दिवसीय कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में स्वदेशी के विभिन्न आयामों, प्रदर्शनी, कार्यनीति, चुनौतियों आदि पर वक्ताओं ने विचार रखे और शंका समाधान किया गया. विचार वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरुण ओझा का सानिध्य प्राप्त हुआ. उन्होंने बताया कि अंग्रजों को भारत मुगलों से नहीं बल्कि गुर्जरों, जाटों, मराठों और राजपूतों से प्राप्त हुआ था. उन्होंने बताया कि स्वदेशी आत्मनिर्भरता के पूर्वशर्त है. ऐसा हमने ऑपरेशन सिंदूर में भी देखा.

Add

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए देश में तैयार किए गए ब्रह्मोस मिसाइल और आकाश डिफ़ेंस प्रणाली ने पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया. उन्होंने यह भी कहा कि स्वदेशी मात्र आर्थिक विचार नहीं है बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र के लिए है. विचारों में स्वदेशी को अपना कर ही इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया जाना है. उक्त अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बिहार-झारखंड प्रांत अजय कुमार, क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र, प्रांत संरक्षक स्वावलंबी भारत अभियान प्रो रवींद्रनाथ पाठक, प्रांत संयोजक रामशंकर हिन्दवी,

 

प्रात सह संयोजक हर्षुल ब्रजेश, प्रांत सह संयोजक विनय भूषण, प्रांत समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान ललित सिंह, प्रांत सह समन्वयक एवं पटना उच्च न्यायायल के वरीय अधिवक्ता यशराज वर्धन, प्रांत विचार विभाग प्रमुख एवं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ मुकुल शर्मा, प्रांत संपर्क प्रमुख अनिल पांडेय सहित विभिन्न जिलों से आए संयोजक एवं समन्वयक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ राहुल राज ने किया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *