सूचना पर नगर थाना पुलिस ने ह’थियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीम चक कब्रिस्तान के पास से पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है. विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सघन अभियान चला रही है. वहीं संवेदनशील इलाकों में भी निगरानी की जा रही है. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि करीमचक कब्रिस्तान के पास एक युवक हथियार के साथ मौजूद है. जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. इसके बाद नगर थाना की टीम ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करीमचक वार्ड 30 का निवासी 20 वर्षीय हसन खान बताया जाता है.

एसपी ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने हेतु सारण पुलिस प्रतिबद्ध है. जिसके क्रियान्वयन के लिए किसी भी साधन द्वारा भारी नगद, हथियार, शराब या मतदाताओ को प्रलोभित करने के उद्देश्य से अन्य सामग्री की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया गया है. इसी क्रम में आज नगर थाना पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानान्तर्गत करीम चक कब्रिस्तान के पास से 01 अपराधी को 01 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 293/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *