भाई-भाई के झगड़े में बड़े भाई की हुई मौत ; चल रही प्राथमिकी की प्रक्रिया

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के खैरा थाना अंतर्गत मकसुशपुर गांव में भाई-भाई के झगड़े के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई और इस दौरान बड़े भाई की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. मृतक खैरा थाना क्षेत्र के मकसुशपुर बलुआ गांव निवासी स्व रघुनाथ राय का 60 वर्षीय पुत्र गोरख राय बताये गये हैं.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची खैरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में मृतक के पुत्र धीरज कुमार ने बताया कि उसके पिता खेत पर गए थे, जहां उनका उनके भाई हरेंद्र राय और छोटे राय के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उनके बीच हाथापाई हुई. जिसके बाद उनके सीने पर गंभीर चोट लगा, जिससे उनकी मौत हुई है.

हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस मामले में विस्तृत जानकारी प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद ही हो सकेगी, जोकि जांच का विषय है. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन शव को लेकर दाह-संस्कार में लगे हुए हैं. जिसके उपरांत उनके द्वारा जैसा बयान दिया जाएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *