स्टैंड फैन का प्लग लगाने के दौरान करंट लगने से फिर हुई एक मौत ; अस्पताल पहुंचते ही युवक की हो गई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव निवासी मुंशी रजा खान का 20 वर्षीय पुत्र वसीम खान बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह युवक घर में स्टैंड फैन लग रहा था. इस बीच करंट का तेज झटका लगा और वह अचित होकर गिर पड़ा. इसके बाद परिवार वालों ने उसे गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई.

Add

सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. हालांकि परिवार वाले शव लेकर अस्पताल से घर चले गए. जिसके कारण समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है. बताते चलें कि बीते दिन भी शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में करंट लगने से मां-बेटी दोनों की मौके पर मौत हो गई थी. मृत मां-बेटी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी शनि कुमार राम की 45 वर्षीय पत्नी रेणु देवी एवं 12 वर्षीय पुत्री माला कुमारी बताई गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *