30 लाख रुपए दो नही तो तुम्हारे परिवार को गो’लियों से छलनी कर दिया जाएगा. बाद में तुम्हारी बीवी बच्चों को बेचकर इस रकम का वसूली कर लिया जाएगा : बंबिहा गैं’ग

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA/GOPALGANJ DESK – सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां पत्नी एवं दो बच्चों की रिहाई के लिए बंबिहा गिरोह द्वारा एक युवक से 30 लाख की मोटी रकम मांगी गई है. जिसका एक पोस्टर चिपका पाया गया. उस फिरौती के पोस्टर को देखने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गया. वहीं इस घटना से वह युवक एवं उसके परिजन दहशत में हैं. इस मामले को लेकर पीड़ित युवक वैरागी भूमि गांव निवासी अर्जुन साह ने पानापुर थाना एवं मशरक डीएसपी को आवेदन देकर अपने परिवार व जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगायी है.


गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर में हुई है शादी

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र निवासी अर्जुन साह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानांतर्गत सिरसा गांव निवासी रामनाथ साह की पुत्री रीना कुमारी के साथ हुई है. जिससे तीन बच्चे भी जन्म लिये. इस बीच 2022 मे उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी. जिसके अपहरण की प्राथमिकी बैकुंठपुर थाने में दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया एवं 164 के बयान के बाद बेलौर पंचायत की सरपंच किसमती देवी को सौंप दिया था. इस बीच सरपंच किसमती देवी ने मेरी पत्नी एवं दो बच्चों को मुझे न सौंपकर उसे गायब कर दिया. तब थकहार कर उसने पानापुर थाने में कांड संख्या 74/24 के तहत सरपंच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसके बाद उसे केस उठाने के लिए लगातार धमकियां मिल रही थी.

अवैध हथियारों के साथ वीडियो भेजकर डराया जा रहा था. इस बीच रविवार की रात लखनपुर बाजार स्थित दुकान की दीवार पर एक पोस्टर चिपकाया गया. जिसमें लिखा गया है कि अर्जुन साह को सूचित किया जाता है कि आप अपने बीवी बच्चों को सही सलामत चाहते हैं तो हम लोगों का मांग पूरी करने के लिए 30 लाख रुपए दो नही तो तुम्हारे परिवार को गोलियों से छलनी कर दिया जाएगा. बाद में तुम्हारी बीवी बच्चों को बेचकर इस रकम का वसूली कर लिया जाएगा. पैसा देना हो तो अपने घर पर लाल झंडा लगाओ नही तो मोबाइल पर सूचित करो. बंबिहा गैंग के नाम से मांगी गयी फिरौती से अर्जुन साह के परिजन दहशत में हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *