स्पर्शाघात से गई एक व्यवसायी की जान ; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर नवीगंज ग्रामीण बैंक के समीप लोहे का करकट रखने के क्रम में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक नगरा के कादीपुर नवीगंज निवासी स्व शंभू शाह का पुत्र कृष्ण प्रसाद बताया जाता है. इस संदर्भ में परिजनों ने बताया कि वह घर के समीप लोहे का करकट खंभे पर रख रहा था कि तभी अचानक उसमें करंट आ गया जिसके बाद वह वहीं गिर गया. तब आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी लेकर गए,

जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया. वही देर शाम तक भगवान बाजार पुलिस की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अभी कुछ दिन पहले ही बाजार पर खाद की दुकान चलाना शुरु किया था. वही इस घटना के बाद परिवार वाले काफी सदमे में है. पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *