अवैध संबंध में चली गई युवक की जान ; हिरासत में महिला, पूछताछ जारी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती गांव में अवैध संबंध को लेकर एक युवक की मारपीट की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृत युवक का शव घर के समीप ही गली से बराबर किया गया है. जो कि बीती रात्रि अचानक घर से गायब हुआ था. मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी रवींद्र साह के 22 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र साह के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात्रि वह खाना खाकर घर में सो गया, लेकिन रात्रि अचानक घर से गायब हो गया और आज उसका शव गांव स्थित एक गली से बराबर किया गया है.

सूचना के बाद जहां परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं एकमा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के संबंध में परिवार वालों का आरोप है कि लाठी-डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या की गई है. वही इस मामले में मृतक के पिता रविंद्र साह के द्वारा स्थानीय थाने में गांव की एक महिला को अभियुक्त बनाते हुए अन्य के खिलाफ भी हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष

इस मामले में पूछे जाने पर एकमा थाना अध्यक्ष ने हलचल न्यूज़ को बताया कि एक युवक का शव थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. उसकी हत्या कैसे की गई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा. वैसे मृतक के पिता के द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट कर हत्या किए जाने की प्राथमिक की दर्ज कराई गई है. जिसमें गांव की एक महिला समेत अन्य को अभियुक्त बनाया गया है. वहीं प्राथमिकी के बाद उस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध में हत्या का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल जांच जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *