सोन नदी में नहाने के दौरान तीन दोस्त डूबे ; चौथे को लोगों ने बचाया, आक्रोश

0 minutes, 2 seconds Read

BHOJPUR DESK –  भोजपुर अंतर्गत सोन नदी में नहाने के चार दोस्तों में से तीन दोस्तों की डूबकर मौत हो गई. जबकि चौथे को लोगों ने बचा लिया. वहीं घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया और थोड़ी देर के लिए सड़क भी जाम किया गया और मुआवजे की मांग की. साथ ही आरोप लगाया है कि लड़कों को समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचाया गया. जिसके अलावा लोगों का कहना है कि यहां अवैध बालू खनन होता है, जिस कारण गड्ढा हो गया और हादसा हुआ है. घटना सहार प्रखंड के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित बालू घाट नंबर-1 सोन नदी की है. मृतको में चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव निवासी रंजीत राय का 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, उसी गांव के निवासी चिंटू राय का 14 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार और बिरेन्द्र राय का 17 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार शामिल है.

उस दौरान18 वर्षीय शिवम कुमार बाल-बाल बच गया. उस दौरान आरा-अरवल मार्ग पर सहार पुल को करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया. जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ी की लंबी लाइन लगी रही और आवागमन पूरी तरह से ठप रहा. सड़क जाम की सूचना पाकर शहर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतको के परिजनों से बात कर समझाने-बुझाने के बाद जाम को हटवाया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों के शवो का पोस्टमार्टम अरवल सदर अस्पताल में कराया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *