गोली मार हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार ; अवैध हथियार बरामद

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK – सिवान जिला अंतर्गत पचरुखी थाना क्षेत्र स्थित जसौली गांव में बीते दिनों गुड्डु कुमार की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने दो हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. इस संबंध में प्राप्त आवेदन के आधार पर पचरुखी थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था. कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था. अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई एवं पचरुखी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया.

Add

छापामारी के दौरान उस घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया गया है. पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घटना में प्रयुक्त हथियार परवेज आलम के द्वारा ही उपलब्ध कराया गया था. गिरफ्तार अभियुक्तों में हरदिया गांव निवासी परवेज आलम एवं पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली नया टोला निवासी पिंकु सिंह शामिल हैं. जिनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है. इस मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *