सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरूद्ध सारण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मढ़ौरा थाना को सोशल मीडिया पर अवैध हथियार प्रदर्शन कर रहे 01 युवक का फोटो प्राप्त हुआ. उक्त फोटो के सत्यापन उपरांत पाया गया कि फोटो में दिख रहा युवक मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी विकेश साह बताया गया है. इस संदर्भ में थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राप्त आसूचना के आधार पर छापामारी कर उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछ-ताछ के क्रम में बताया गया कि उक्त फोटो में दिख रहा देसी कट्टा मेरा नही है. दो साल पहले 01 लड़का शादी में लेके आया था तब मैने उससे लेकर फोटो खिंचवाया तथा फेसबुक पर अपलोड किया था. इस संदर्भ में विकेश साह के विरूद्ध मढ़ौरा थाना कांड सं0-24/25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में मढ़ौरा थाना अध्यक्ष पु०नि० मुकेश कुमार, पु०अ०नि० गजेन्द्र कु० यादव एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *