आपसी विवाद को ले शहर में हुई चाकू बाजी में दो भाई जख्मी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत कटहरी बाग मोहल्ला में हुई चाकू बाजी में दो भाई जख्मी हुए. जिसमें एक भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है. चाकू लगने से जख्मी युवक शहर के नगर थाना अंतर्गत कटहरी बाग, भुवनेश्वर पथ निवासी जवाहीर प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र रिंकू कुमार सोनी एवं उसका बड़ा भाई विक्की कुमार सोनी बताये गये है. जख्मी दोनों भाई को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रिंकू को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है. वहीं इस घटना के संबंध में जख्मी रिंकू ने बताया कि वह बाइक से अपने घर लौट रहा तो उसी बीच कुछ युवकों ने उसके ऊपर हमला कर दिया. जिसके बाद वह बाइक छोड़कर भागा. तब तक उनके द्वारा उसके उसके सीने और पीठ पर चाकू से वार कर दिया गया.

तब जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं इस घटना के संबंध में उसके बड़े भाई विक्की कुमार के द्वारा बताया गया कि आज दिन में वह अपनी दुकान जा रहा था तो गिरी टोला के उन्हीं युवकों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. घटना के कारण यह आपसी विवाद बताया जा रहा है. वहीं इस मामले में पीड़ित के द्वारा रंगदारी मांगने और पैसा छीनने का आरोप लगाया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले वालों की छानबीन में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *