स्नान करने के दौरान वाटर पंप का स्विच ऑन करने के साथ ही लगा करंट का तेज झटका ; अस्पताल पहुंचते ही हो गई मौत

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा, बिनटोलिया पोखरा गांव में स्नान करने के दौरान वाटर पंप का स्विच ऑन करने के साथ ही महिला को करंट का तेज झटका लगा और अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई. मृत महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुरा, बिनटोलिया पोखरा गांव निवासी रोहित महतो की 22 वर्षीय पत्नी खाची कुमारी बताई जाती है. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

इसके बाद पुलिस स्टेशन को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.इस संदर्भ में परिजनो ने बताया कि घर के सभी लोग बाहर दरवाजे पर बैठे थे. उसी क्रम में वह नहाने के लिए बैठी थी और मोटर पंप का स्विच को जैसे ही ऑन किया, तभी करंट का तेज झटका लगा और वह चपेट में आ गई.

उसके चीखने की आवाज सुनकर वे लोग घर में पहुंचे तो देखा कि वह नीचे गिरी हुई है. जिसके बाद में लोग उसे उठाकर आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद भगवान बाजार पुलिस की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं परिजनों का रो-रो कर हाल-बेहाल हो गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *