प्रसिद्ध महिला चिकित्सक सह छपरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन की सास के निधन पर शोक सभा का आयोजन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक सह छपरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा की सास डॉक्टर विनीता राय के निधन पर छपरा शहर के आईएमए भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा की अध्यक्षता आईएमए के जिला प्रेसिडेंट डॉक्टर मकेश्वर चौधरी ने किया. इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ सीन गुप्ता के द्वारा दिवंगत आत्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया.

जिसके बाद शोक सभा में मौजूद शहर के सभी चिकित्सकों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. विदित हो कि दो दिन पूर्व शहर की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ विनीता राय का उनके साहेबगंज आर्यसमाज गली स्थित आवास पर निधन हो गया था. उनके निधन की सूचना मिलते हैं चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गई थी. जिसके बाद संवेदना प्रकट करने एवं श्रद्धांजलि देने के लिए अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे थे.

सिविल सर्जन डॉक्टर सिन्हा के द्वारा अपनी सास के अर्थी को कंधा देकर दाह-संस्कार किया गया. जिसके बाद आई एम ए भवन में शोक सभा का आयोजन कर सभी चिकित्सकों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा, आईएमए के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ दीपक कुमार, आईएमए के सेक्रेटरी डॉ रंजीतेश कुमार, आई एम ए के कोषाध्यक्ष डॉक्टर तौसीफ मुज्तबा, शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एनके जैन, डॉ मेजर मधुकर, डॉक्टर एस के सिंह, डॉक्टर ए के गुप्ता, डॉक्टर डीके ओझा, डॉक्टर एसएस प्रसाद, डॉ चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित शहर के सभी चिकित्सक उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *