श्रीराम जानकी मंदिर से चो’री गई करोड़ों के अष्टधातु की मूर्तियां बरामद ; अंतर्राज्यीय गिरोह के 8 अपराधियों को पि’स्टल के साथ किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला के द्वारा गठित टीम ने जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र स्थित रामजानकी मंदिर के गर्भगृह से चोरी की गई अष्टधातु की श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व कृष्ण की चारों मूर्तियो को बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि अभी के 13 फरवरी को श्रीरामजानकी मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी की गई थी. उक्त मामले में मंदिर के पुजारी के लिखित आवेदन के आधार पर बनियापुर थाना कांड संख्या – 49/24, दिनांक 13-02-24, धारा-461/379 भा०द० वि० दर्ज कर अनुसन्धान प्रारंभ किया गया.

अनुसंधान के क्रम में जिला आसूचना इकाई के सहयोग से 8 अपराधियो को एक देसी पिस्टल एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछ-ताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी है व उनके निशानदेही पर 04 अष्टधातु की मूर्तियो को बरामद किया गया है. इस घटना में शामिल अन्य अज्ञात चोरो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

अंतर्राज्यीय गिरोह के अपराधियों का था चोरी में हाथ

बनियापुर थाना अंतर्गत श्रीराम जानकी मंदिर से करोड़ों के अष्टधातु की मूर्ति चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह के अपराधियों का हाथ रहा है. जिसका खुलासा उनकी गिरफ्तारी के बाद हुआ है. गिरफ्तार अपराधियों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला अंतर्गत इंदिरा नगर इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर 11/959 निवासी मोहम्मद फरहान खान एवं अमित कुमार, मुंबई के थाणे थाना क्षेत्र के सीजीएस कॉलोनी निवासी संदीप साके, सिवान जिला के महाराजगंज थाना अंतर्गत महाराजगंज निवासी विजेंद्र कुमार, महाराजगंज किया निजामत राजीव रंजन पांडेय, सारण जिला के सहजितपुर थाना अंतर्गत चकपीड गांव निवासी चंदन ओझा, मौजे गांव निवासी मोनू कुमार एवं जलालपुर थाना क्षेत्र के नदी पर बंगरा गांव निवासी रवीश कुमार शामिल है.

13 फरवरी को हुई थी चोरी

बताते चलें कि बीते 13 फरवरी को सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र स्थित ठाकुरबाड़ी से अज्ञात चोरों ने श्रीराम-जानकी, लक्ष्मण व कृष्ण की मूर्ति चोरी कर लिया गया था. इसका पता तब चला जब सुबह पुजारी पूजा करने ठाकुरबारी पहुंचे. उन्होंने देखा कि आसन पर भगवान नहीं हैं. यह देखकर उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों को दी. जिसके बाद सैकड़ो ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी. अंततः पुलिस को सफलता मिली और अष्टधातु मूर्ति चोरी मामले का सफल उद्वभेदन करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के आठ शातिर अपराधियों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया. टीम में बनियापुर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *